बहराइच, जनवरी 4 -- जरवलरोड, संवाददाता। लखनऊ गोरखपुर रेलवे प्रखंड के जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट रविवार सुबह घने कोहरे के दौरान ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आकर युवती की कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने शव की पहचान होते ही कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जरवलरोड थाने के कस्बे के बाजार के सब्जी मंडी निवासी निवासनी मंजू देवी (30) पत्नी रमेश यादव रविवार सुबह लगभग 7 बजे जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट लाइन को पार कर रही थी। घने कोहरे के चलते ट्रेन की चपेट में आने से उनकी कटकर मौत हो गई। युवती का पति ग्वालियर में रहकर मजदूरी करता है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । शव की पहचान होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि...