बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच। सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्ववि‌द्यालय अनुदान आयोग की ओर से जारी अधिसूचना को वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष विजयराज शुक्ल ने कहा कि यह अधिसूचना उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से लाई गई बताई जा रही है। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी एवं दिव्यांग छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है। ये एक्ट सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों एवं सवैधानिक संरक्षण को पूर्णतः नजरअंदाज करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...