संवाददाता, सितम्बर 1 -- बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में जंगल से सटे महबूव नगर गांव में मंगलवार तड़के तेंदुए ने हमला कर 30 वर्षीय युवक की जान ले ली। बरामदे में सो रहे युवक को तेंदुआ जबड़े में दबोचकर घर से करीब सौ मीटर दूर झाड़ियों में उठा ले गया। सुबह उसका अधखाया और क्षत-विक्षत शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीएफओ के आने तक शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया।बिस्तर पर नहीं मिला राम सिंह मोतीपुर थाना क्षेत्र के महबूव नगर गांव निवासी राम सिंह गौतम (30) पुत्र मालती प्रसाद सोमवार रात घर के बरामदे में सो रहा था। उस समय वह घर में अकेला था। उसका बड़ा भाई पेशकार गौतम जंगल पार चुरूवा गांव स्थित खेत में फसल की रखवाली कर रहे पिता मालती प्रसाद को खाना देने गय...