बहराइच, जून 28 -- बहराइच, संवाददाता। अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए बहराइच पुलिस ने एक ही रात दो मोर्चों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। रामगांव और कैसरगंज में पुलिस से हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 जून को बौंडी मुठभेड़ में घायल असलम के दो फरार साथी चोरी का माल और असलहा लेकर भकला गोपालपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर स्वाट और रामगांव पुलिस ने अकिलापुर चौराहे के पास घेराबंदी की। रोके जाने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फिरोज पुत्र फौजदार, निवासी मुड़कटी थाना बौंडी, के बाएं पैर में...