नई दिल्ली, मई 23 -- बहराइच के ककरहा रेंज से लगे ककरहा गांव में शुक्रवार को दबे पांव शिकार की तलाश में घर में घुसे तेंदुए ने मच्छरदानी में पिता संग सोई बालिका को जबड़े में दबोच लिया। जबड़े में फंसी बेटी को बचाने के लिए पिता तेंदुए से भिड़ गया। इस दौरान शोर सुनकर परिजन भी जाग गए। हांका लगाने पर तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल बालिका का उपचार सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है। हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।बेटी के लिए तेंदुए से भिड़ा पिता कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज के ग्राम ककरहा निवासी चुन्नू अपनी दो वर्षीय बेटी साइमा के साथ चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर घर के बाहर सो रहे थे। रात दो बजे जंगल से निकलकर तेंदुआ उनके घर पहुंच गया। दबे पांव उसने मच्छरदानी के अंदर सो रही बेटी को जबड़े में दबोचकर जंगल की ...