उरई, जनवरी 23 -- उरई। बहराइच तहसील के उप जिलाधिकारी द्वारा उनकी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज एवं उत्पीड़न किए जाने के मामलेइ में जिले के नाराज होमगार्ड जवानों ने कड़ी आपत्ति जताई है। ज्ञापन सौंपते हुए शुक्रवार को होमगार्ड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कोमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद बहराइच तहसील में उप जिलाधिकारी की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान एक दिव्यांग फरियादी की समस्या लेकर उनके चैंबर तक पहुंचे थे। इसी बात को लेकर एसडीएम आगबबूला हो गए और होमगार्ड जवान को गालियां देने लगे। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा जूते से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो एसडीएम के गनर द्वारा बनाया गया है। इस घटना से होमगार्ड संगठन एवं कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.