बहराइच, दिसम्बर 4 -- तेजवापुर। ग्राम बौंडी में उप निरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल व महिला आरक्षी राधा वर्मा ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बालिकाओं से उनकी समस्याओं व महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया तथा महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी। महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट भी बांटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.