बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के आसाम हाईवे पर स्थित आरोहुल मिल में बुधवार आधी रात में मशीन में पचास फुट ऊंचाई पर केमिकल डालते समय श्रमिक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार आधी रात के दौरान हुए हादसे में श्रमिक को गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके चलते परिजनों में बैचेनी छाई हुई है। दरगाह थाने के आसाम हाईवे पर स्थित आरोहुल मिल में रामगांव थाने के रामपुर गोड़वा निवासी देश राज (35) पुत्र राधेश्याम नाइट शिफ्ट में मजदूरी कर रहा था। वह लगभग पचास फुट ऊंचाई पर स्थित मशीन में कोई केमिकल डाल रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह ऊंचाई से भूमि पर आ गिरा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते मिल में अफरा तफरी मच गई। उसे वाहन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.