बहराइच, जनवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता। रायपुर राजा निवासी एक चिकित्सक को कपड़ा मिल मालकिन बताकर साइबर ठग महिला ने गैंग के जरिए लाखों की धनराशि हड़प ली। पीड़ित चिकित्सक का जब धन फंस गया तो उसे ठगी का अहसास हुआ। एक महिला सहित चार को नामजद कर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। देहात कोतवाली के रायपुर राजा निवासी चिकित्सक डा. प्रमोद कुमार के मोबाइल पर मीरा नाम बता महिला ने सम्पर्क साधा। और अपने आप को कपड़ा मिल मालकिन बताया। उसने शेयर मार्केट में भारी भरकम मुनाफा का लोभ दिलाया। उसने अपने गैंग के राजेश शर्मा, विनोद कुमार, डा. गिरवर के मोबाइल नम्बर देकर धन लगाए जाने को कहा। डा. प्रमोद कुमार ने लगभग 15 लाख से अधिक रकम दिए गए मोबाइल नम्बर के खातों में भेजी गई। किसी भी रकम की वापसी न होने पर कोई न कोई बहाना बना दिया गया। जिस पर ठगी का...