बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट इलाके के शेखन पुरवा गांव में रविवार दोपहर में गेंहू की फसल देख खेत से मासूम बेटे के साथ आ रही युवती पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था। मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज में रविवार को भर्ती कराया गया था। मां की हालत में तो सुधार हुआ। मासूम की आंखे चौथे दिन भी नहीं खुली हैं। चिकित्सकों ने रेफर किया है। परिजनों में बैचेनी छाई हुई है। खैरीघाट थाने के शेखनपुरवा गांव निवासनी सुघरा देवी (35) पत्नी लच्छी राम अपने बेटे अंकुल (2) को गोद में लेकर खेत में लगी फसल देखने गई थी। रविवार दोपहर में लगभग तीन बजे वह फसल देख बेटे को गोद में उठाए घर आ रही थी। रास्ते में किसी पेड़ पर लगे छत्ते से निकल कर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था। मधुमक्खियों के हमले ने दोनों मां-बेटे को नोंच डाला था। लोगों ने आग लगा धु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.