बहराइच, मार्च 26 -- जरवलरोड। भारतीय किसान यूनियन (भानू) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने जरवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनसरी निवासी धरमचंद महेश को यूनियन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मनोनयन पर चन्द्र भान सिंह, तौहीद आलम, सभाजीत सिंह, अनिल कुमार यादव, कंचन प्रसाद, गजराज सिंह, हसनैन ख़ान, माधव राज सिंह, नीलम सिंह, सुरेश सिंह, विपिन वर्मा आदि लोगों ने हर्ष ब्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...