बहराइच, मार्च 26 -- बाबागंज। सीएचसी चरदा में एक संस्था से जुड़े ब्लॉक मॉनिटरिंग कोऑर्डिनेटर पर रामनगर गुलरिया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कंचन पांडे ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि संबंधित कर्मचारी व्हाट्सएप मैसेज और फोन काल के माध्यम से रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता है। इस बारे में अधीक्षक डॉ.महेश विश्वकर्मा ने बताया कि वसूली की शिकायत मिली है। जिसकी सूचना अधिकारियों को भेजी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...