बहराइच, फरवरी 1 -- रुपईडीहा, संवाददाता। बीते 6 वर्षों से तीसरे देशों के नागरिकों का रुपईडीहा नेपालगंज बार्डर से आना जाना प्रतिबंधित था। अब दोनों देशों की सहमति से तीसरे देशों के पर्यटकों के लिए रुपईडीहा नेपालगंज बार्डर खोल दिया गया है। इस संबंध में रुपईडीहा आईसीपी पर तैनात डीसीआईओ राम अवध सिंह ने बताया कि अब यह प्रतिबंध हटा लिया गया है। परंतु इधर तीसरे देशों के नागरिकों का आना जाना कम है। पिछले सप्ताह 7, 8 नागरिक गए। इस सप्ताह दो ही गए। उन्होंने यह भी बताया कि काठमांडू एयरपोर्ट पर उतर कर यह तीसरे मुल्कों के नागरिक वहां घूमते हैं। फिर उन्हें वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों घूम कर भारत आते हैं। उन्हें वाराणसी आदि क्षेत्रों में जाने के लिए सोनौली बार्डर सहज लगता है। नेपालगंज आईसीपी पर तैनात अध्यागमन कार्यालय प्रमुख दुर्गावली ने भी बताया कि अब इ...