बहराइच, फरवरी 9 -- बहराइच, संवाददाता। लुधियाना में तीन से आठ फरवरी तक आयोजित होने वाली द्वितीय जूनियर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप 2026 में जनपद के युवा सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी प्रणव मिश्रा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। मिक्स्ड टीम इवेंट में प्रणव ने निर्णायक क्षणों में अद्भुत आत्मविश्वास, तकनीकी कौशल और शानदार टीम भावना का प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। वहीं डबल्स स्पर्धा में भी उन्होंने दमदार और संतुलित खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। मोहल्ला बख्शीपुरा चांदमारी निवासी प्रणव मिश्रा वर्तमान समय में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई (सोनीपत, हरियाणा) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रणव ने बताया कि उनके द्वारा अर्जित की गई उपलब्धि में कोच शनीष मणि मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासन और र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.