बहराइच, मई 9 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने थानेदारों की कार्यशैली की समीक्षा करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। इसी क्रम में खैरीघाट थाने के थानाध्यक्ष को गंभीर विभागीय शिथिलता के आरोपों के चलते पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। खैरीघाट थाने की कमान अब नगर कोतवाली के निरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। उनके नगर कोतवाली से जाने के बाद खाली हुए इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी यातायात निरीक्षक द्वितीय के पद पर तैनात रहे बृजेन्द्र मिश्रा को दी गई है। इस प्रकार जिले में एक साथ कई थानों में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है。

पुलिस अधीक्षक का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव इन दिनों जिले के थानों का अघोषित और अचानक निरीक्षण कर...