बहराइच, नवम्बर 21 -- बहराइच। रामगांव थाने के नौतला निवासनी सपना वर्मा पुत्री आज्ञाराम की शादी इसी गांव निवासी विमल वर्मा उर्फ शिवा कान्त पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ऊर्फ राम भूलन के साथ 22 फरवरी 2023 को हुई थी। शादी के बाद से पांच लाख नगदी व कार की मांग को लेकर सपना का मारपीट कर उत्पीड़न शुरू हो गया। 21 जनवरी 2024 को पति व ससुरालीजनो ने उसे मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता के पिता नही है। वह मां भाई के साथ मायके में रह रही थी। इसी दौरान 29 सितम्बर 2025 को पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने जिला महिला थाने में पति सहित छह के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न व दूसरी शादी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...