बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के बोझिया गांव निवासनी मीरा देवी पत्नी राज कुमार के साथ गांव की ही ममता, गौरी व कल्लू ने बच्चों पर खेत में शौच का झूठा आरोप मढ़ मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन पर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...