बहराइच, जनवरी 31 -- बहराइच, संवाददाता। दरगाह थाने की पुलिस को शुक्रवार को थाने में आए आंगुतक ने मौखिक सूचना दी कि दो व्यक्तियों की एक छह वर्षीय व दूसरी आठ वर्षीय बेटियां स्कूल जाने को निकली थी। जो स्कूल नही पहुंची। रास्ते से ही लापता हो गई। जिस पर एसएचओ रामाज्ञा सिंह ने दरोगा भानु प्रताप सिंह, मुख्य सिपाही अजय यादव को बरामदगी को भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों रास्ता भटकी बेटियों को बख्शीपुरा नई बस्ती में सकुशल बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...