बहराइच, जनवरी 6 -- बहराइच, संवाददाता। इंदिरा गांधी स्टेडियम में ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग चल रहा है। मंगलवार को बहराइच हन्टर्स व बहराइच थंडर्स के मध्य मैच खेला गया। मुख्य अतिथि कुशल गोयल व नित्यम श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। बहराइच थंडर के कप्तान वत्सल सिंह ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 22 ओवरों के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। हन्टर्स की तरफ से कृष्णा सिंह ने 3 विकेट अपने नाम किए। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हन्टर्स की टीम 15.3 ओवरों में सभी विकेट के नुकसान पर मात्र 77 रनो पर ही सिमट गई। बहराइच थंडर्स की तरफ से अक्षत सिंह ने 4 विकेट अपने नाम किए। बहराइच थंडर्स ने 76 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्...