बाराबंकी, जुलाई 19 -- बाराबंकी, संवाददाता। नगर के शुक्लाई के पास से बहराइच हाइवे को फोरलेन करने को दायरे में आने वाली जमीनों के मूल्यांकन का कार्य प्रशासन ने तेज किया है। नगर से गनेशपुर के बीच आने वाली सभी 33 गांवों में से 13 गांव की जमीनों की कीमतों का ब्योरा प्रशासन ने एनएचएआई को सौंप दिया है। साथ ही शेष 20 गांवों की दायरे में आने वाली जमीनों की कीमत के मूल्यांकन की डेटलाइन 31 जुलाई तय कर दी गई है। इस बीच भूमि अध्याप्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी शम्स तबरेज खान का गैर जिला तबादला हो जाने के कारण यहां के रिक्त पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी एसडीएम सदर व जॉइट मैजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल को सौंप दी गई है। डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि एनएचएआई ने अपने फोरलेन सड़क निर्माण के एलाइमेंट में आने वाली जमीनों व उनके मालिकों की सूची सौंपी थी। इस पर तेज...