बहराइच, मार्च 28 -- पयागपुर इकौना मार्ग के नहर पुल के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते कार सवार तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पयागपुर थाने के हंसुवापारा से कार सवार लोग शुक्रवार रात बिलरवा गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार पयागपुर थाने के नहर पुल के पास पहुंची। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में भीषण टक्कर मार दी। जिसके चलते कार के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिसके चलते कार सवार पयागपुर थाने के हंसुवापारा निवासनी संगीता पाठक (38) पत्नी कौशल किशोर मिश्रा, उनका बेटा ऋषभ मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.