बहराइच, जनवरी 24 -- शिवपुर,संवाददाता। विकास खंड शिवपुर के बौंडी स्थित बाबा ब्रह्मचारी स्थान पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। प्रवाचक रमेश गोस्वामी कथा सुना रहे हैं। शनिवार को उन्होंने ज्ञान-वैराग्य व भक्ति की कथा सुनाई। जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। प्रवाचक ने कहा कि एक दिन यमुना के किनारे से देवर्षि नारद निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक नारी के रोने की आवाज सुनी। करीब जाकर देखा तो दो बूढ़े पुरुष सो रहे थे। नारद ने परिचय पूछा तो नारी ने कहा कि मैं कोई लौकिक सुंदरी नहीं, मैं भक्ति हूं और यह दोनों मेरे पुत्र ज्ञान व वैराग्य हैं। कलियुग का पदार्पण होते ही बूढ़े हो गये हैं। देवर्षि के प्रयास से बालरिषि सनक, सनंदन, सनातन एवं सनत कुमार के मोक्षदायिनी अमृतरूपी भागवत कथा सुनकर ज्ञान वैराग्य तरुण हो गये। इस अवसर पर दिलीप तिवारी,...