बहराइच, जनवरी 4 -- नवाबगंज। नवाबगंज के चौगड़वा में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें कुल 55 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकीम अहमद द्वारा आए हुए मरीजों की जांच की गई और आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। डा. मुकीम अहमद ने बताया कि एक मरीज को सांस फूलने की, खुजली, पसलियों का चलना, निमोनिया, डायरिया, बुखार , खांसी, हाथ पैर दर्द , मोबीन खान, रियाजुल सिद्दीकी,संध्या, संजीत ,तमन्ना ,आशिया , अनीता , चंदा, महिलाओं व बच्चों की जांच की। मौके पर ही उपचार किया गया। डॉ.महेश वर्मा, फार्मासिस्ट धर्मराज वर्मा , सोनू त्रिवेदी,आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...