बहराइच, जनवरी 24 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी घर से घंटाघर बाजार से सामान खरीदने निकली थी। वह जब काफी देर बाद तक घर नही पहुंची। तो परिजनों ने उसकी तलाश की ।कोई सुराग न लगने पर एक युवक को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले निवासनी 15 वर्षीय किशोरी 21जनवरी शाम पांच बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह घंटाघर मार्केट सामान खरीदने जा रही है। काफी समय बीतने पर भी जब वह घर नही आई।तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू हुई। सभी संभावित जगहो पर तलाश की गई। कोई पता न लगने पर दरगाह थाने के भिनगा बस स्टैंड पीछे निवासी फहीम उर्फ चिरकू को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.