बहराइच, अप्रैल 13 -- तेजवापुर, संवाददाता। शहर के बहराइच-गोंडा हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद भीषण जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। रेलवे क्रॉसिंग से लेकर इकौना मोड़ तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगभग 22 मिनट तक लगा रहा। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसी दौरान मरीज ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिसे पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से जाम से निकलवाया। देहात कोतवाली के बहराइच गोंडा हाईवे पर रोजाना जाम लग जाता है। सोमवार दोपहर बाद लगे जाम में कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे बाइक सवारों की हालत सबसे ज्यादा खराब रही। यह भी पढ़ें- बहराइच-गोंडा हाईवे पर 22 मिनट तक रहा भीषण जाम लोग पसीने से तरबतर नजर आए और कई यात्री छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखे। जाम के चलते स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और जर...