बहराइच, जून 21 -- बहराइच,संवाददाता। बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड पर रेल यातायात अगले 10 जुलाई तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है।गोंडा स्टेशन पर नई रेल लाइन और यार्ड निर्माण कार्य को गति देने के लिए रेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली सभी पांच ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रुपईडीहा तक ट्रेनों का संचालन शुरू करने व निर्बाध गाड़ियों के स्टेशन पर आवागमन को लेकर संचालन रोका गया है। गोंडा से नेपाल बार्डर से लगे रुपईडीहा तक बड़ी लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। सीआरएस की ओर से हरी झंडी भी दी जा चुकी है। यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें, जून के आखिरी हफ्ते में कई ट्रेनों का रूट बदलेगा; बढ़ेंगी मुश्किलें हालाकि अभी तक ट्रेनों का संचालन सिर्फ बहराइच तक हो रहा है। अब इसे अंतिम छोर तक श...