लखीमपुरखीरी, अगस्त 16 -- फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सैदीपुर खुर्द गांव में बहराइच जिले के युवक ने सुसराल आकर ससुर और पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फूलबेहड थाना क्षेत्र के सैदीपुर गांव निवासी सोहन लाल (60) ने अपनी बेटी सुमित्रा देवी की शादी वर्ष 2010 में मुकेश पुत्र लाल बिहारी निवासी रविदासनगर थाना सुजौली जिला बहराइच के साथ की थी। तब से सब कुछ ठीक चल रहा था। यह भी पढ़ें- दामाद का खूनी खेल, ससुर को चाकू से गोदा; बचाने आई पत्नी को भी नहीं बख्शा बताया जाता है बीते तीन -चार माह पहले दामाद का पत्नी से कुछ विवाद हो गया और पत्नी सुमित्रा मायके आकर पिता के पास रहने लगी थी। ...