बहराइच, फरवरी 1 -- तेजवापुर। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम 'एड़ौरा' बीरशाहपुर स्थित बाबा ब्रम्हचारी के पावन स्थल पर सामूहिक सहयोग से आयोजित सात दिवशीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया । कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों बहनों ने बेड़नापुर ठाकुरद्वारा स्थित सरयू नदी से कलश में पवित्र जल लाकर कथा स्थल पर स्थापित किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में कथा के प्रति भरपूर उत्साह देखने को मिला। गोसाईंपुरवा महसी अवध क्षेत्र से आये प्रवाचक रमेश गोस्वामी ने सहयोगी आचार्य बसंत लाल वाजपेयी,वादक शीतला प्रसाद मिश्रा आदि के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया।इस दौरान यजमान रामराज तिवारी,राजन तिवारी, प्रिया शुक्ला,जयंती तिवारी,गौरी मिश्रा,रोहिणी मिश्रा,मोहित तिवारी, मुहम्मद हशीब, जगत नारायण तिवारी, महेश तिवारी, ननकए तिवारी, संजय ...