बहराइच, जनवरी 29 -- रुपईडीहा। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के दशहरा बाग में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। व्यवस्था प्रमुख राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रुपईडीहा के दशहरा बाग में सुबह 11 बजे से हिन्दू सम्मेलन का आयोजित किया गया है। नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य इसके संयोजक व सह संयोजक राजेंद्र सिंह इस कार्यक्रम हेतु तन्मयता से लगे हैं। राजेश सिंह ने यह भी बताया कि सभासद नरेंद्र मदेशिया, मनोज प्रजापति, ध्रुवराज वर्मा, चंदन पाठक व आशीष आदि सम्मेलन को सफल बनाने हेतु व्यवस्था कर रहे हैं। राजेश सिंह ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों के लिए सहभोज का कार्यक्रम आयोजित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...