वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन से संचालित बहराइच इंटरसिटी और शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में प्रयुक्त पारंपरिक आईसीएफ रैक के बजाय आधुनिक एलएचबी रैक लगाने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के अनुसार गाड़ी संख्या-24203/24204 लखनऊ-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एलएचबी रैक का संचालन 25 जून से लखनऊ तथा 26 जून से बनारस से प्रारंभ होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या-14213/14214 वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस में एलएचबी रैक का संचालन 25 जून से वाराणसी तथा 26 जून से बहराइच से शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एलएचबी कोच से लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट का सफर होगा आरामदायक यह भी पढ़ें- 13 जून को चलेगी वाराणसी-गया परीक्षा स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- तीन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...