बहराइच, मार्च 24 -- बहराइच, संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले 2.71 लाख से अधिक लोगों के सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। आवासीय पोर्टल पर इनका ब्योरा भी अपलोड कर दिया गया है। नए वित्तीय साल में पात्र पाए गए गरीबों को पक्के आवास निर्माण के लिए पहली किश्त जारी की जाएगी। यह किश्त उनके सत्यापित बैंक खातों में सीधे भारत सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से आवंटित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में फूस की झोपड़ियों में गुजर बससर करने वाले गरीब परिवारों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 2,71,182 लोगों ने आवास की मांग की थी। इनके आवासहीन होने का सत्यापन पिछले दो माह से चल रहा था। जो अब पूरा हो चुका है।सत्यापन के दौरान पात्र और अपात्रों का डाटा सीधे भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.