बहराइच, नवम्बर 24 -- तेजवापुर, संवाददाता। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर 25 नवम्बर को ध्वजारोहण समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री व अतिविशिष्ट, विशिष्ट लोगों के सम्मिलित होने के दौरान जनपद बहराइच से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई। दोनक्का तिराहा पर डायवर्जन व्यवस्था लागू करते हुए बहराइच - गोण्डा मार्ग का प्रयोग कर गोण्डा से अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट किया गया।। पयागपुर चौराहा पर डायवर्जन व्यवस्था लागू करते हुए पयागपुर चौराहा से गोण्डा, अयोध्या की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को पयागपुर चौराहा से मोहनीपुर होते हुये बलरामपुर मार्ग पर भेजे गए। जरवल तिराहा से कर्नलगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बहराइच शहर की तरफ भेजकर बलरामपुर मार्ग पर डायवर्ट रहे।।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.