बहराइच, जनवरी 4 -- नवाबगंज। राशन वितरण को सुदृढ़ बनाने के लिए विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत भक्तापुर गुलहरिया में अन्नपूर्णा भवन बन कर तैयार हो गया। उद्घाटन रविवार को जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कालेज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य सिद्ध नाथ पाठक ने फीता काट कर किया। विकास खंड नवाबगंज में छह उचित दर दुकान के लिए अन्नपूर्णा भचन को बजट आवंटित किया गया था। इसी क्रम में विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भक्तापुर गुलहरिया का अन्नपूर्णा भवन बन कर तैयार हो गया। कोटेदार माखन लाल वर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशीष कुमार पाण्डेय,केहर सिंह, जगदीश सिंह,अजय कुमार पाण्डेय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.