लखनऊ, फरवरी 15 -- बहराइच, संवाददाता। डीएम अक्षय कुमार त्रिपाठी ने मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक के विरूद्ध एएनएम व आशा बहू के लामबंद विरोध के मद्देनजर रूख सख्त कर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है। उधर सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डा. थानेदार को मुख्यालय कार्यालय से अटैच्च कर सीएचसी में ही तैनात ईएनटी सर्जन डा. प्रमोद कुमार को अग्रिम आदेश तक सीएचसी अधीक्षक का प्रभार सौंप दिया है। मोतीपुर सीएचसी परिसर में एएनएम व आशा बहुओं ने विरोध प्रदर्शन कर अधीक्षक डा. थानेदार पर अनावश्यक दबाव बनाने और विभिन्न कार्यों के नाम पर धन की मांग करने का आरोप लगाया था। स्वास्थ्य कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में शनिवार को विकासखंड मिहींपुरवा की समस्त एएनएम एवं आशा कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.