कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव का एक युवक अचानक हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। पुलिस और भाकियू नेता की सूझबूझ से उसे किसी तरह कुशल नीचे उतार लिया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बहवलपुर गांव निवासी अर्जुन उर्फ अलुआ अचानक हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। मामला बहबलपुर चौकी के सामने का होने के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक के टावर पर चढऩे से किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही बहबलपुर चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं भाकियू बलराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव ने भी मौके पर पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद टीम ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए अर्जुन उर्फ...