कानपुर, मई 8 -- चकेरी। हनुमंत विहार में बहन से लेनदेन के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बौद्धनगर निवासी 26 वर्षीय मयंक शुक्ला खुद की कार किराए पर चलाते थे। परिवार में मानसिक रूप से बीमार मां और शादीशुदा दो बहनें पूजा व उमा हैं। शुक्रवार की सुबह मयंक की मां को उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। जिस पर चीख पुकार मचने पर आस पड़ोस में जानकारी हुई। सचूना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रिश्तेदारों के जरिए बहन पूजा से लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मयंक ने बहन पूजा से रुपये उध...