मधुबनी, जनवरी 8 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के भोखहरा चौक से बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। इस संबंध में राजनगर थाना क्षेत्र के पलिवार गांव निवासी मुकेश कुमार यादव ने पंडौल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, मुकेश कुमार यादव अपनी बहन से मिलने के लिए भोखहरा चौक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक चौक पर खड़ी कर एक परिचित व्यक्ति से बातचीत करने लगे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक चोरी कर ली। काफी देर बाद जब बातचीत समाप्त हुई तो उन्होंने अपनी बाइक वहां नहीं पाई। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कहीं कोई पता नहीं चल सका। अंतत: इस घटना को लेकर पंडौल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। बताया गया है कि चोरी हुई बाइक मुकेश कुमार यादव के बड़े भाई बबलू कुमार की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.