सीवान, सितम्बर 3 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग गांव में ससुराल में प्रताड़ित की जा रही महिला से मिलने पहुंचे उसके भाई व मायके के परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के असोई लक्ष्मीराम निवासी मोहम्मद इरफान के आवेदन पर हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में बताया गया है कि इरफान की बहन की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व छपिया बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उसे कथित रूप से प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला पूर्व में मायके चली गई थी। बाद में सुलहनामा होने के बाद वह वापस ससुराल आई थी। आवेदन के अनुसार, 31 अगस्त को महिला ने मायके वालों को फोन कर दोबारा प्रताड़ित किए जान...