राजन शर्मा, जुलाई 12 -- दिल्ली के बदरपुर इलाके में रविवार रात प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में लड़की के भाई ने एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि किशोर ने लड़की से दोस्ती खत्म करने से इनकार किया तो लड़की के भाई और उसके साथियों ने उसे मिलने के बहाने बुलाया था। जहां विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।लड़की के भाई को पसंद नहीं थी दोनों की दोस्ती दिल्ली पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त डॉक्टर हेमंत तिवारी ने बताया कि मृतक किशोर अपने परिवार के साथ मोलड़बंद इलाके में रहता है। किशोर की अपने ही इलाके की एक लड़की से दोस्ती थी। लेकिन लड़की के भाई को यह रिश्ता पसंद...