अमरोहा, मार्च 6 -- हसनपुर, संवाददाता। युवकों ने राह में खड़ी युवती से छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि युवक गुरुवार सुबह पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज की। कोतवाली में तहरीर दी गई है। युवती की आगामी 14 मार्च को शादी होनी है। घटना से परिजन भयभीत हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक का कहना है कि उसकी बहन की शादी 14 मार्च को होनी है। दहेज का सामान खरीदकर बुधवार शाम बहन व पिता के संग बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच युवक ने गांव के नजदीक गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास बाइक रोक दी। वह और पिता कुछ दूरी पर लघुशंका करने लगे। युवती बाइक के पास राह में खड़ी हो गई। इसी दौरान नजदीक गांव पिलखन वाली मिलक निवासी छह लोग आ गए और उन्होंने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे भाई ने विरोध किया तो उसकी पिटा...