उरई, जून 25 -- उरई। संवाददाता मोहल्ला बजरिया में बुधवार रात छड़ का जुलूस देखने गई बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भाई को महंगा पड़ गया। दबंगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और जबरन गंदा पानी पिलाया। बचाने आई बहन से भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी है।शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी छोटी बहन को मोहर्रम के दौरान निकलने वाला छड़ का जुलूस दिखाने बजरिया गया था। जय हिंद टॉकीज के आगे मछली मंडी के पास वह जुलूस देख रहा था। तभी कुछ युवकों ने छोटी बहन को देखकर छींटाकशी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने भाई को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा और लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, जबरन गंदा पानी पिलाया। बीच-बचाव करने आई बहन के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। बहन ने किसी तरह मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। प...