बहन से कहासुनी होने पर सालों ने जीजा का अपहरण कर बंधक बनाया
मेरठ, जुलाई 17 -- जानी क्षेत्र के सिसौला खुर्द गांव में पत्नी से मामूली कहासुनी और मारपीट होने पर कार सवार सालों व उनके साथी ने जीजा का अपहरण कर औरंगाबाद गांव में ले जाकर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जीजा को बंधनमुक्त कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सिसौला खुर्द निवासी सरफराज पुत्र जाकिर की शादी औरंगाबाद थाना भावनपुर निवासी साहिल की पुत्री से हुई है। सरफराज की शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने भाइयों को दे दी। इसी बीच बागपत जिले में चल रहे अपने काम पर जाते समय कार सवार सालों व साथी ने जानी मुख्य बस स्टैंड के पास जबरन अपने जीजा को कार में बैठाकर गाड़ी दौड़ा दी। सरफराज के साथी ने घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.