नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दिल्ली में 'दोस्ती-प्यार और रिलेशनशिप' की वजह 20 साल के एक लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने लड़की के एक नाबालिग भाई को कब्जे में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तीनों ने शिवम नाम के लड़के को चाकू से गोदकर मार डाला। घटना को 2 फरवरी की रात तिलक नगर इलाके में अंजाम दिया गया। उस रात जब पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि पीड़ित को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया है। वहां डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'एक चश्मदीद ने पीसीआर पर सूचना दी जिके बाद एक केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था।' यह भी पढ़ें- बीच वाली कमांडर, 50 दिन का खेल; गाजियाबाद ...