अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र के शहंशाहबाद इलाके में गुरुवार देररात लेनदेन के विवाद में एक युवक की उसकी सगी बहन व भांजों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह एएमयू में कैंटीन बंद करके घर लौट रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी बहन व तीनों भांजों को पकड़ लिया। तीनों भांजे नाबालिग हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच 15 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। क्वार्सी क्षेत्र के शहंशाहबाद गली नंबर 10 निवासी 30 वर्षीय अफसार एएमयू के आर्यन हाल में किराये पर कैंटीन चलाता था। पूर्व में उसकी बहन व बहनोई इसका संचालन करते थे। हालांकि वर्तमान में उसकी बहन शहनाज का बेटा व दूसरी बहन के दो बेटे कैंटीन पर काम करते थे। कुछ दिन से दोनों काम पर नहीं जा रहे थे। इसके बावजूद अफसार से रुपये मांग रहे थे। साथ ही कैंटीन का संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.