गोरखपुर, अप्रैल 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के चौरी निवासिनी प्रीति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को उनके पड़ोसी सुनैना का लड़का उनके घर पर खेलने आया। इस दौरान नीलू पत्नी राम रूप गौड़ भी थीं। जब बच्चा अपने घर गया तो उसकी मां गाली देने लगी। जब उन्हें समझाने गई तो महिलाओं ने घर के अंदर खींच लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आई उनकी बहन रिंकी को भी उन्होंने घर के अंदर खींचकर मारा पीटा। उसका मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद जब दूसरी बहन प्रीति और उनकी मां झगड़ा छुड़ाने आईं तो उन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और सिर फोड़ दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.