बहन भाई को पीटने पर चार के खिलाफ केस
गोरखपुर, मई 24 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल में भूमि विवाद में पट्टीदारों ने शनिवार शाम बहन व भाई को लाठी डंडे व राड से मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़िता की तहरीर पुलिस चार के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। सहजनवा थाना क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल निवासी अंकिता यादव ने दिए तहरीर में बताया कि पट्टीदार के सामने मेरी भूमि है, जिसे वह कब्जा करना चाहते है। शाम भाई भोलू उसी भूमि में कार्य कर रहा था। पानी लेकर गई थी। योजना बनाए पट्टीदारों विवाद करने लगे। विवाद में लाठी डंडे राड से मारकर मुझे व भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिए था। पुलिस ने तहरीर पर रामजी ,अखिलेश,सत्यभामा,नेहा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.