आजमगढ़, नवम्बर 28 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया बैतूल उलूम में आयोजित दो दिवसीय दीनी जलसे का गुरुवार की रात समापन हो गया। इस दौरान उलमाओं ने अपने विचार रखे और समाज में शिक्षा, बहन-बेटियों की जिम्मेदारी एवं आपसी सौहार्द्र पर विस्तार से चर्चा की। जलसा देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य अबु तालिब रहमानी ने कहा कि बहन-बेटियों को विरासत में उनका हक दिया जाए। नफरतों को मिटाकर समाज में मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ाना जरूरी है। हर मस्जिद में ऐसी संस्था बनाई जानी चाहिए, जो मोहल्ले-पड़ोस के झगड़ों को खत्म करे और लोगों के दिलों को जोड़े। दारुल उलूम देवबंद के उप प्रबंधक मुफ्ती राशिद आजमी ने कहा कि इस्लाम को मजबूत बनाने के लिए दीन की जरूरी बातों को कुरआन और हदीस के अनुसार समझकर अमल में लाना हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.