दुमका, मार्च 21 -- जरमुंडी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रहे भाजपा नेता रघुवर दास ने रविवार को झामुमो नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन के महागठबंधन सरकार पर हमलावर होते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देकर झारखंड की राजनीति में फिर से लौटे रघुवर दास ने मीडिया कर्मियों से कहा कि राज्य की जनता अब महागठबंधन सरकार पर विश्वास नहीं करती। इस सरकार ने झारखंड की बहन-बेटियों के साथ विश्वासघात किया है। रघुवर दास रविवार को सपरिवार बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना करने फौजदारी दरबार पहुंचे थे। कहा कि झारखंड की दशा और दिशा अच्छी नहीं है। राज्य की जनता ने जो जनादेश दिया है भाजपा उसका सम्मान करती है। झारखंड सरकार को चुनाव के पूर्व राज्य की जनता से किए गए वादे को निभाना चाहिए। कहा कि 18 वर्ष से 50 वर्ष की बच्ची और महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.