खगडि़या, फरवरी 26 -- खगड़िया, नगर संवाददाता अपनी मां, पिता व छोटे भाई के साथ नवगछिया पुलिस जिले के अंभो जा रहे मोरकाही थाना क्षेत्र के घरारी गांव के कुणाल की मौत के बाद बुधवार को संसारपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक कुणाल के बड़ी बहन टोनी ने उसे मुखाग्नि दी। बहन द्वारा भाई को मुखाग्नि देने के साथ ही वहां पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। परिजनों ने बताया कि पांच भाई बहनों में टोनी सबसे बड़ी है। कुणाल अपनी मां कल्पना देवी के नाना के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार में जा रहा था, लेकिन क्या पता वह वापस अपने घर नहीं आ पाएगा। मासूम कुणाल की भागलपुर जिलान्तर्गत नवगछिया पुलिस जिले के दयालपुर गांव के निकट बस, मैजिक व सीएनजी के टक्कर में मौत हो गई। वहीं उसके पिता अमन निषाद, मां कल्पना व उसके छोटे भाई प्यारे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें दुर...