बहन ने टोका तो भाई ने आरी से कर दिया हमला, चाचा-दादी को भी नहीं बख्शा; क्या मामला?
पीटीआई, जुलाई 11 -- हिमाचल प्रदेश के ऊना के दुलैहड़ गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटा अपनी ही मां के सात गाली-गलौज कर रहा था और जब बहन ने उसे ऐसा करने से मना किया तो भाई ने कथित तौर पर अपनी बहन पर आरी से हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान भाई ने उसका रास्ता रोका और मारपीट भी की। बहन का कहना है कि भाई मां को गंदी गालियां दे रहा था और कई बार मना करने के बाद भी रुक नहीं रहा था। इसी बात भाई का गुस्सा और सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने हमला कर दिया। यही नहीं युवक ने इस दौरान चाचा और दादी को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बहन ने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई 22 वर्षीय पीड़ित बहन ने भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक, वह शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.